एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बहुमत से बनाएंगे सरकार : सीएम

Una Updated Sun, 23 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बंगाणा/लठियाणी (ऊना)। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि भाजपा आगामी विस चुनाव में 3/4 के भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। केंद्र ने हिमाचल की अनदेखी की है। मुख्यमंत्री शनिवार को बंगाणा के पिपलूधार में बंगाणा धनेटा सुरंग का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि यह सुरंग 145.47 करोड़ की लागत से तैयार होगी। इस सुरंग के लिए दस करोड़ की पहली किस्त जारी कर दी गई है। जल्द ही सुरंग का निर्माण कार्य शुरू होगा। सुरंग का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के हजाराें लोगों को फायदा मिलेगा तथा हमीरपुर तथा आसपास के अन्य क्षेत्रों की दूरी भी कम होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में साढ़े ग्यारह सौ करोड़ की लागत से तीन सुरंगों का निर्माण होना है। जिनमें जोगिंद्रनगर-कुल्लू, होली-उतराला और बंगाणा धनेटा सुरंग शामिल है। सबसे पहले बंगाणा-धनेटा सुरंग का शिलान्यास हुआ है तथा इसका निर्माण युद्धस्तर पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने क ांग्रेस पर बरसते हुए कहा कि केंद्र ने हिमाचल को रेललाइन के मामले में भी हाशिए पर ही रखा। राज्य में 72 किलोमीटर रेललाइन बिछाई जानी थी। केंद्र की अनदेखी के चलते अभी तक महज 38 किलोमीटर लाइन ही बिछ पाई। हिमाचल के लिए केंद्र से रेजिमेंट मांगी गई थी। लेकिन, केंद्र ने राज्य की इस मांग को भी पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने हिमाचल प्रदेश के लिए चीनी, मिट्टी तेल का कोटा भी घटाया। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और डीजल की कीमतों में इजाफा करके केंद्र ने आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है। राज्य में अटल वर्दी योजना भी कांग्रेसियों को रास नहीं आ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस को आगामी विस चुनाव में इसका जवाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें