एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्कूलों में खुलेंगे स्काउट एंड गाइड यूनिट

Una Updated Fri, 05 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। जिले के सरकारी स्कूलों में शिक्षा ग्रहण कर रहे नौनिहालों को सामाजिक सरोकाराें से जोड़ने और समाज के प्रति उत्तरदायी बनाने के लिए भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संस्था के साथ जोड़ा जाएगा। इसके लिए कई स्कूलों में इस संस्था की यूनिटें खोली जाएंगी। वीरवार को स्थानीय टाउन हाल में जिले के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और उच्च विद्यालयों के मुख्याध्यापकों का अहम शिविर इसी के योजना के तहत आयोजित किया गया। इसमें उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर सभी संस्थान प्रभारियाें को भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के बारे में जनरल इंफार्मेशन कोर्स भी करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था के विशेषज्ञाें ने भी कई अहम पहलुओं पर प्रकाश डाला। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने कहा कि भारत स्काउट्स एंड गाइड्स संस्था छात्रों को अनुशासित बनाने के अतिरिक्त उन्हें विभिन्न राहत कार्यों में निपुण बनाने के लिए सकारात्मक भूमिका निभा रही है। संस्था के यूनिटों को अन्य स्कूलों में खोला जाएगा, जिससे उन स्कूलों के नौनिहालों को भी एक्सपोजर का अवसर मिल सके। जिन स्कूलों में यह यूनिट चल रहे हैं, वहां सभी संस्थान प्रभारी शिक्षकों सहित संस्था के अधिकारियों को पूर्ण सहयोग दें। इस मौके पर उच्च शिक्षा उपनिदेशक आरके विद्यार्थी, स्काउट्स एंड गाइड्स की जिला कमिश्नर उर्मिल शर्मा, प्रोमिला रानी, प्रधानाचार्य सुरेंद्र रायजादा, नीलम कौशल, अश्विनी शर्मा, राम मूर्ति लट्ठ, देवेंद्र चंदेल, एनआर राणा, नीलकंठ, शशि बाला शर्मा, राजेंद्र कौशल सहित बड़ी संख्या में प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें