ऊना। शताब्दी के अंतिम दुर्लभ संयोग 12-12-12 के अनूठे दिन मुख्यालय के क्षेत्रीय चिकित्सालय एवं निजी क्लीनिक जगदीश्वर अस्पताल में 19 नवजात शिशुओं ने जन्म लिया। इनमें से 10 बालिकाओं और 9 शिशुओं ने दुनिया में कदम रखा। इनमें से दो माताओं ने दो जुड़वा बेटियों और दो जुड़वा बेटों को जन्म दिया। कइयों के लिए यह दिन बेहद खास रहा। 12-12-12 के अनूठे दिन कन्याएं प्राप्त करने वाले माता-पिता में पूनम कुमार पत्नी विजय कुमार निवासी भदौड़ी, हरोली, ममता पत्नी बलविंद्र सिंह निवासी बसाल, सुलोचना पत्नी सुखविंद्र निवासी लोहारली, अनु पत्नी विपन निवासी गोहलणी नंगल पंजाब, रितु शर्मा पत्नी संजय शर्मा निवासी मैहरे हमीरपुर, नामिया पत्नी मंतो निवासी पिपरिया उत्तर प्रदेश, क्षमा शर्मा पत्नी अजय शर्मा निवासी बरनी हमीरपुर, बलविंद्र पत्नी सुरजीत निवासी टाहलीवाल और दो जुड़वा बेटियों को जन्म देने वाली अंब के प्रताप नगर निवासी रजनी पत्नी गुरनाम सिंह शामिल हैं। इसके अतिरिक्त बेटों को जन्म देने वाली माताओं में रजनी पत्नी सुरेश कुमार निवासी अमलैहड़, रजनी पत्नी तिलक राज निवासी कोटला कलां, बलविंद्र पत्नी सुखदेव निवासी नंगल कलां, सविता पत्नी अरविंद निवासी धर्मशाला महंता, इंदु पत्नी अनिल निवासी जोल और जुड़वा बेटों को जन्म देने वाली प्रिया शर्मा पत्नी गणेश शर्मा निवासी पंडोगा के नाम शामिल हैं। ऊना के ही कंवर अस्पताल में भी दो माताओं ने बेटों को जन्म दिया है। इनमें पायल खन्ना पत्नी आकाश खन्ना निवासी रक्कड़ कालोनी और सुलक्षणा चंदेल पत्नी जगमोहन चंदेल निवासी ऊना शामिल हैं।