एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दसवीं की छात्रा से दुराचार

Una Updated Fri, 21 Dec 2012 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। जिला मुख्यालय निवासी और दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवा लिया है, जिसमें दुराचार की पुष्टि हो गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अदालत ने मामले पर कड़ा संज्ञान लेते हुए आरोपी को सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जबकि पुलिस ने मामले की आगामी छानबीन आरंभ कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला से गिरफ्तार किया गया है। जबकि नाबालिग छात्रा को भी उसी के साथ से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय विश्वकर्मा निवासी पडरी डाकघर पांडे दबरिया थाना पडरीना, जिला कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) नाबालिग छात्रा को 16 नवंबर को अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसे उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से वहीं दबोच कर सीजेएम की अदालत में पेश किया था। कुशीनगर में भी उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया था। अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। सीजेएम ऊना राजेश तोमर ने मामले पर कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। एसएचओ आरआर ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें