एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सलोह का सैनिक रहस्यमय ढंग से गायब

Una Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हरोली (ऊना)। सलोह निवासी एक सैनिक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गया है। बताया जा रहा है कि सैनिक हाल ही में छुट्टी पर सलोह स्थित अपने घर वापस आ रहा था, लेकिन रास्ते में ही गायब हो गया है। इससे परिजनों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस को भी सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीएसएफ में कार्यरत सलोह निवासी सैनिक विनय कुमार पुत्र राम प्रकाश छुट्टी पर अपने एक अन्य साथी सैनिक के साथ घर आ रहा था। लेकिन, अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता हो गया। तीन दिन तक घर न पहुंचने पर परिवार वालों ने उसके मित्र से फोन पर संपर्क किया तो उसने बताया कि वह तो अंबाला रेलवे स्टेशन पर ही उतर गया था। लापता सैनिक का दोस्त पंजाब के जालंधर का रहने वाला है। अब अंबाला के बाद विनय कुमार कहां गया, किसी को कोई जानकारी नहीं है। उधर, सैनिक के लापता होने की सूचना उसके घर वालों ने हरोली थाना में दे दी है। थाना हरोली के प्रभारी महेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें