एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में दीवार से टकराई कार

Una Updated Wed, 16 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

भरवाईं (ऊना)। चिंतपूर्णी बस स्टैंड में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संजीव कुमार निवासी रेही छपरोह जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर एक कार नंबर डीएल 3 सीआर 6122 तेज गति से चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर आई और साइड में बनी दीवार से सीधी जा टकराई। कार की दीवार के साथ गाड़ी की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस स्टैंड में खड़े सभी लोग हैरान हो गए। हादसे में कार सवार व्यक्ति का सिर कार के शीशे से जा टकराया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से युवक को एंबुलेंस से नजदीकी चिकित्सा केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं चिंतपूर्णी बस स्टैंड देहरा थाना के अधीन आने के कारण देहरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह व्यक्ति चिंतपूर्णी में ही ड्राइवर का काम करता था। उधर, जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें