ऊना। चाकलेट डे पर ऊना के युवा खासे क्रेजी दिखे। बाजार में भी भीड़ देखी गई। लवर्स प्वाइंट और पार्कों में भी चहल-पहल रही। युवाओं ने इस मौके पर अपने दोस्तों को चाकलेट बांटी। कइयों ने दिल की शेप में बनी चाकलेट की भी खरीददारी की। कारोबारियों ने इस खास मौके के लिए खास चाकलेट पैक मंगवाए हुए थे। दिल, फूल, साइकिल, पेड़, चांद समेत विभिन्न आकारों में ढाली हुई चाकलेट बाजार में उपलब्ध रही। कई युवाओं ने अपने परिजनों को भी चाकलेट भेंट की। कालेज छात्र अनिल, हर्ष धीमान, पंकज, दिनेश, प्रशांत शर्मा, गौरव, जतिन, सुमित, सर्वजीत सिंह, राघव, अमित आदि ने बताया कि चाकलेट डे पर उन्होंने अपने दोस्तों को बधाई दी। अपने मित्रों को चाकलेट भी बांटी। छात्रा कुमारी अनीता, रजनी, मंजू, अरुणा, कंचन, हरप्रीत, कामिनी शर्मा, वानिया, कनुप्रिया, मोनिका, दीप्ति, अलका नेगी, विपाशा, नंदिता आदि ने कहा कि उन्होंने अपने परिजनाें को चाकलेट भेंट की। खास यह कि परिजनों ने भी उनके लिए पहले ही चाक लेट मंगवा रखी थी। ऊना शहर के कारोबारी गिरीश, साहिल सेखड़ी, ओमदत्त, रोहित, धीरज सांबर, दरबारी लाल आदि ने कहा कि शनिवार को चाकलेट की खासी बिक्री हुई। अधिकतर युवाओं ने खासकर दिल की शेप में बनी चाकलेट की खरीददारी की। इस खास मौके लिए उन्होंने अतिरिक्त आर्डर बुक करवा रखे थे। डेयरी मिल्क सिल्क की ज्यादा मांग रही। बाजार में बेहतर क्वालिटी के खास चाकलेट पैक 100 रुपये से 350 रुपये की रेंज तक उपलब्ध रहे।