एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फर्जी तरीके से बेच डाली जमीन

Una Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चिंतपूर्णी (ऊना)। अंब उपमंडल के तहत पड़ते गांव कुठेरा खैरला में फर्जी तरीके से जमीन बेचने का मामला सामने आया है। हैरत है कि भूमि मालिक को इसकी भनक तक नहीं लगी। मामले की भनक लगने पर भूमि मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में कर दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार भूमि मालिक आरके सोनी ने बताया कि वह शिमला में अपने परिवार सहित रह रहा है। पिछले दिनों जब वह अपने पुश्तैनी घर कुठेरा खैरला में आया हुआ था तो उसे पता चला कि उसकी जमीन फर्जी तरीके से गांव के कुछ लोगों ने बेच दी है। अब जमीन पर किसी और ने कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत उसने थाना अंब दे दी है। अंब थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ढिल्लों ने बताया कि आरके सोनी की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज लिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें