एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष क्लीनिक

Una Updated Tue, 21 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। प्रदेश सरकार सामान्य नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए कृतसंकल्प है। यह बात क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के लिए गठित रोगी कल्याण समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त अभिषेक जैन ने कही। बैठक में 2013-14 के लिए 2 करोड़ 32 लाख रुपए का बजट पारित किया गया। इस अवसर पर जैन ने कहा कि प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों तथा सामाजिक सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील कई श्रेणियों के रोगियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में तत्काल प्रभाव से वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर वीरवार को विशेष क्लीनिक सुबह 10 से दोपहर 1 बजेे तक लगेगा। उस दिन उनकी सभी तरह की जांच और टेस्ट निशुल्क होंगे। वरिष्ठ नागरिकों के बैठने की उचित व्यवस्था एवं उन्हें पीली पर्ची के साथ अधिमान के साथ उपचार में पहल को सुनिश्चित किया जाएगा। अस्पताल में फिजियोथैरपी केंद्र में भी फ्री सुविधा मिलेगी। बीपीएल और अन्य निर्धन मरीजों के लिए निर्धारित बजट में 25 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल प्रांगण में हाई मास्ट लाइट लगाने तथा 55 लाख रुपए की कीमत से अत्याधुनिक डिजिटल अल्ट्रासाउंड मशीन, डिजिटल एक्सरे मशीन तथा फेको मशीन भी स्थापित करने का फैसला लिया गया। अस्पताल के रखरखाव तथा साफ-सफाई पर 28 लाख रुपए व्यय किए जाएंगे। मरीजों के बैठने के लिए 10 बैंच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त अभिषेक जैन ने बताया कि अस्पताल में एक मेडिसन बैंक लोगों के द्वारा लोगों के लिए शुरू किया जाएगा जिसमें उपयुक्त दवाइयां इकट्ठी करके गरीब और जरूरतमंद लोगों को दी जाएगी। इसमें स्वैच्छिक सहयोग के लिए दान पात्र भी रखेंगे। विकलांगों को अपंगता प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया का भी सरलीकरण किया जाएगा। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष रानी रणौत, गैर सरकारी सदस्य कंवर हरि सिंह, राजेश शर्मा, विजय डोगरा, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. अविनाश गुप्ता एवं अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें