एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एसएसआरवीएम की छात्राओं ने जताई धाक

Una Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। जिला पुलिस की ओर से मनाए जा रहे नशा निवारण सप्ताह के तहत वीरवार को स्थानीय बचत भवन में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला पुलिस कप्तान केसी शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में टक्का रोड स्थित एसएसआरवीएम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्राओं ने प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अपनी धाक जमाई और पहले तीनों स्थान स्कूल की झोली में डाल दिए। स्कूल की छात्रा जाह्नवी शर्मा ने पहला, सरसा सोनी ने दूसरा और आरुषि कौशल ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त दो सांत्वना पुरस्कार डीएवी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ऊना की छात्रा सोनी धीमान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसाल की छात्रा मानसी देवी ने प्राप्त किए। सभी विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को जिला पुलिस कप्तान केसी शर्मा ने पुरस्कारों से नवाजा। इस मौके पर सेवानिवृत्त शिक्षाविद राणा शमशेर सिंह और देहलां स्कूल के प्रधानाचार्य जेआर कौशल ने निर्णायक मंडल की भूमिका अदा की। कार्यक्रम के समापन पर एसपी ने कहा कि नशा मानव जीवन के लिए ऐसा अभिशाप है, जिससे न केवल एक जीवन नष्ट होता है, अपितु इसके प्रभाव से नष्ट होने वाले के आसपास की जिंदगियां भी बुरी तरह प्रभावित होती हैं। कार्यक्रम के दौरान डीएसपी हैडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा, डीपीआरओ गुरमीत बेदी सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी एवं अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें