एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

वारदातों और अफवाहों से दहशत

Una Updated Sun, 15 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैड़ी ऊना। लूटपाट की घटनाओं और सिक्कर का परोह में हुए गोलीकांड समेत अन्य वारदातों से भय का माहौल बना हुआ है। अफवाहों ने भी पुलिस को दौड़ाकर रख दिया है। लूटेरों के नाम से लोग अकेले खेत खलिहानों और सुनसान रास्तों का रुख करने से कतरा रहे हैं। बढ़ती वारदातों का नतीजा यह भी सामने आ रहा है कि लोग अपने घरों के आसपास दिखने वाले संदिग्धों और अनजान लोगों से उलझ रहे हैं। शनिवार को उपमंडल अंब के बड़ूही में भी ऐसी ही घटना हुई। बड़ूही में एक प्रवासी मजदूर ने लोगों से कहा कि कोई अनजान हट्टा कट्टा व्यक्ति उसके घर में आकर पलंग पर बैठ गया और उसकी पत्नी को घूरने लगा। जिस पर लोगों ने उस अज्ञात व्यक्ति को घेर लिया। व्यक्ति की ओर से उसे हाथ न लगाने की धमकी देने पर लोग उस पर टूट पड़े और उसे जमकर धुन डाला। जबकि एक अन्य घटना में विधान सभा क्षेत्र के जोल में महिलाओं ने कपड़े की फेरी लगाने वालों को घेर कर उन्हें धुन डाला। दोबारा क्षेत्र में न आने की भी उसे हिदायत दे दी। कई क्षेत्रों में तो लोग रात के समय मिलकर ठीकरी पहरा देने बारे भी विचार करने लगे हैं। लोगों में अमृत लाल और उस आटो चालक ईद मोहम्मद की इंसानियत भी दिनभर चर्चा का विषय रही। ज्वार निवासी ईद मोहम्मद जो कि आईपीएच विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी है। उसने शुक्रवार के गोलीकांड के बाद घायल भूपिंदर को अपने आटो में बिठाया और थोड़ी दूरी पर जाकर अपनी बड़ी गाड़ी में निस्वार्थ भावना से अंब अस्पताल पहुंचाया। जिसकी सारे क्षेत्र में तारीफ हो रही है। उधर, डीएसपी अंब मदन लाल कौशल ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि संदिग्ध लोगों के संबंध में पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें