एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बल्लभ भाई की याद में मैराथन आज

Una Updated Sun, 15 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। सरदार बल्लभ भाई पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट के आह्वान पर ऊना में 15 दिसंबर रविवार को आयोजित होने जा रही रन फार यूनिटी मैराथन को पदमश्री चरणजीत सिंह हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह जानकारी प्रदेश भाजपाध्यक्ष एवं ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने दी। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि रन फार यूनिटी मैराथन दौड़ सुबह साढे़ नौ बजे एमसी पार्क के सामने स्थित पार्किगिं मैदान से शुरू होगी जोकि मुख्य बस अड्डा चौंक तक जाकर वापस डीसी कालोनी, पुराना बस अड्डा होते हुए पार्किगिं मैदान में पहुंचेगी।
उन्होंने कहा कि यह पहला अवसर है कि देश में एक साथ बड़ी संख्या में लोग देश के महान नेता को याद करने के लिए सड़कों पर उतरेंगे। यह कार्यक्रम पुरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा तथा इसमें एसएसआरवीएम स्कूल, हिमोत्कर्ष, पतंजलि योग पीठ, पूर्व सैनिक संगठन, ऊना जनहित मोर्चा एवं अन्य गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति निर्माण के लिए गठित जिला लोह संग्रहण समिति के अध्यक्ष एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष बलवीर बग्गा, जिला महामंत्री यशपाल राणा, ऊना भाजपा मंडलाध्यक्ष रमेश भड़ौलिया, तिलक राज सैणी, चौधरी मक्खन सिंह, संतोख सिंह अरोड़ा, मनोहर शर्मा, बलराम बबलू, लखवीर लखी, पार्षद सुरजीत सैणी, बलविंद्र गोल्ड़ी, राजन सहोड़, शिव कुमार सांभर एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें