एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

35 डाकघरों में काम ठप्प

Una Updated Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

35 डाकघरों में काम ठप्प
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊना। जिला ऊना में बुधवार को सभी डाकघर राष्ट्र व्यापी हड़ताल के पहले दिन बंद रहे। केंद्रीय कर्मचारी संगठनों की कान-फेडरेशन के आह्वान पर दो दिन की हड़ताल की गई है। ऊना मंडल के विभागीय डाकघरों में कार्यरत प्रत्येक कर्मचारी हड़ताल पर रहा। इस मौके पर डाक कर्मचारियों ने रैली निकाली।
डाकघर कर्मचारियों के पहले दिन की हड़ताल में 35 डाकघरों में पूर्णतया कार्य ठप्प रहा। केंद्रीय कर्मचारियों की मांगों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को एक जनवरी 2014 से लागू करना, 50 प्रतिशत महंगाई भत्ते को मूल वेतन में शामिल करना, खाली पड़े सभी पदों को भरना, सरकारी विभागों का अंधाधुंध निजीकरण पर रोक लगाई गई शर्ताें को हटाना शामिल है। डाक कर्मचारियों की मुख्य डाकघर के सामने निकाली गई रैली को मंडलीय सचिव रविंद्र शर्मा, प्रदेश के वित्त सचिव रमेश ठाकुर एवं मोहन सिंह जसवाल, पोस्टमैन यूनियन के मंडलीय सचिव राम नाथ ने संबोधित किया।
विज्ञापन

इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए एचएस गुलेरिया ने डाक कर्मचारियों को 100 प्रतिशत हड़ताल करने एवं अपनी एकता का प्रदर्शन करने के लिए बधाई दी। गुलेरिया ने कहा कि प्रदेश के सभी डाक कर्मचारी हड़ताल पर हैं और कल 13 फरवरी को भी पूर्ण हड़ताल रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की है कि कर्मचारी संगठनों से बातचीत कर गतिरोध को समाप्त किया जाए। गुलेरिया हमीरपुर, कांगड़ा एवं धर्मशाला भी में हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करेंगे। इस मौके पर राजेश कुमार, रजनीश, रमेश, अरुण शिवजी, सुदर्शन, मोहन जसवाल, तिलकराज, मोहनी देवी, संतोष कौर, नीलम, जसंवत कौर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें