‘देश मेरा रंगीला’ पर मचाई धूम
ऊना। राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। समारोह में उपायुक्त अभिषेक जैन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके चावला ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। समारोह में मुख्य अतिथि अभिषेक जैन ने विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी छात्रों को पुुरस्कारों से नवाजा। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। समारोह में छात्रों ने इन आंखों की मस्तियां, बेबी डॉल, जीन, रोहडू जाणा मेरी अम्मीए, दिल बतमीज, देश भक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों, देश रंगीला सहित अन्य प्रस्तुतियां पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
इन्हें मिला सम्मान
मुख्य अतिथि ने एमबीए छात्रों में अनीतिका, सांभर, नव ज्योति, हरप्रीत, अनामिका, रीतिका, मोनिका, चंद्ररेखा, एमसीए में सोनम, ज्योति शर्मा, अमनप्रीत शर्मा, रेनू बाला, कल्पना, एकता, सोनिया और प्रणीत कौर को पुरस्कृत किया। खेल क्षेत्र में पुरुष वर्ग में अंकुश, वीरेंद्र कुमार, कर्णजीत सिंह, मुकेश चंदेल, रजत रावत, अभिनेष शर्मा, लविश, कविश, ललित, चिराग, पीयूष, गौरव, राम तीर्थ, शिव कुमार, रोहित कुमार, संजीव कुमार, रोहित शर्मा, मनी सिंह, रमन कुमार, संतोष यादव, आरूष, रमन, गौरव पुरी, रितेश, आकाश, बिंद्र, सुखविंद्र, हैप्पी नेगी, सौरव शर्मा, विवेक, रवि कुमार, छात्रा वर्ग में हीना ठाकुर, सरिता, पूजा, मंजू शर्मा, सिमरन, पूजा राणी, ममता देवी, रिंपी, मनजीत कुमारी, पिंकी, निधि, रजनी, रेनू बाला, दिपिका, अनीता कुमारी, रंजना, कंचन देवी, सुमन, रंजनदीप कौर और शहनाज को पुरस्कृत किया गया। इसके शैक्षणिक गतिविधियों में बीए प्रथम वर्ष से कांता देवी, मंदीप कौर, हेमलता, बीए द्वितीय से सविता कुमारी, प्रिया शर्मा, प्रिया ठाकुर, बीए अंतिम वर्ष से ज्योति बाला, काजल देवी, साक्षी ठाकुर, किरण शर्मा और प्रियंका देवी को सम्मानित किया गया। बीकॉम प्रथम वर्ष से राधा राणी, शिखा सांभर, अमन, शिल्पी, बीकॉम द्वितीय वर्ष से बबीता सैणी, मनीषा देवी, रजनी देवी, तृतीय वर्ष से नितिका शर्मा, पूनम, पूजा राणी, बीएससी प्रथम वर्ष नॉन मेडिकल से जितेंद्र शर्मा, अमिशा, नेहा, द्वितीय वर्ष से अनीता कुमारी, रूचि चौधरी, दीक्षा शर्मा, तृतीय वर्ष से सुकन्या ठाकुर, नितिन शर्मा, शिवानी को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर युवा नेता दीपक लटठ्, अभिनव कुमार, अजय सहित व कालेज स्टाफ में प्रो. पीएस चंदेल, प्रो. आरपी भारद्वाज, प्रो. प्रभाकर सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।