एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

जो बोले सो निहाल... से गूंजा मैड़ी

Una Updated Sat, 15 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

गोंदपुर बनेहड़ा/मैड़ी (ऊना)। अंब उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी में चल रहे होला मोहल्ला मेले के सातवें दिन शनिवार को करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका। वहीं संगतों के बोले सो निहाल सत श्री अकाल... के जयकारों से नैहरियां से लेकर मैड़ी तक सारा क्षेत्र भक्ति रंग में रंगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैड़ी में सुबह से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू तथा स्थानीय संगतें अपने निजी तथा अन्य वाहनों में मेला क्षेत्र में पहुंचना शुरू हो गईं। यहां पिछले दिनों हुई तेज बारिश तथा आंधी से संगतों की संख्या में थोड़ी कमी आई थी। लेकिन वीरवार से धूप खिलने के बाद संगतों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते शुक्रवार को बाद दोपहर तक तकरीबन एक लाख संगतों ने बाबा बड़भाग सिंह के आगे शीश नवाया। कुछ संगतें अपनी मन्नतें पूरी होने पर बाबा बड़भाग सिंह के दरबार में दंडवत होकर करीब तीन-चार किलोमीटर की दूरी तय करके पहुंच रही हैं। सुबह से ही संगतें चरणगंगा में स्नान करके गुरुद्वारा बाबा बड़भाग सिंह, मंजी साहिब, भैणी सहिब, कुज्जासर, नाहर सिंह मंदिर में माथा टेकने के लिए कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। मेला क्षेत्र में आने वाली संगतों के लिए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वहीं संगतों के लिए प्रशासन ने चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए हुए हैं। डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि मेले के दौरान किसी भी घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें