एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो साल तक दुराचार करने का आरोप

Una Updated Fri, 18 Apr 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मैड़ी/अंब (ऊना)। उपमंडल अंब की महिला ने एक व्यक्ति पर दो वर्ष तक दुराचार का आरोप जड़ा है। बताया जा रहा है कि आरोपी व्यक्ति हरोली विस के भदसाली गांव का रहने वाला है, जो इन दिनों विदेश में रह रहा है। पीड़ित महिला की शिकायत पर अंब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल की एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वर्ष 2010 के दौरान भदसाली निवासी विजय जसवाल ने बहला-फुसलाकर उसके साथ दोस्ती की। इसके बाद उसने शादी कर ली। शादी के बाद आरोपी ने उसे दो साल तक उसे डरा-धमका कर चंडीगढ़ में रखा। इस दौरान आरोपी विजय महिला के साथ दुराचार करता रहा। महिला ने बताया कि शादी के बाद उसने धोखे से उससे दो लाख रुपये और लाखों रुपये के सोने के गहने ले लिए। वर्ष 2012 में नकदी और जेवरात लेने के फौरन बाद आरोपी बिना बताए विदेश चला गया। पीड़ित महिला ने बताया कि दो वर्ष तक उसका शारीरिक शोषण करने और लाखों रुपये हड़पने के बाद अब आरोपी उसके साथ किसी भी तरह का रिश्ता होने से इनकार कर रहा है। उधर, डीएसपी अंब सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 366, 376, 506 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें