एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो

Una Updated Wed, 07 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बडूही (ऊना)। राजकीय माध्यमिक पाठशाला हंबोली के विद्यार्थियों ने मतदाताओं को 16वीं लोकसभा के चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने के मकसद से जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य राममूर्ति लट्ठ ने बताया कि निर्वाचन आयोग के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस रैली में प्रारंभिक कक्षाओं के बच्चों ने बड़े उत्साह एवं जोश से रैली में भाग लिया। विद्यार्थियों ने इस मौके पर ‘सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो ’, ‘हम सभी ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है’ आदि नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुसाड़ा के अंतर्गत कांप्लेक्स मिडिल हंबोली के सभी शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी पर चले जाने के कारण स्कूल का कार्यभार देख रहे शिक्षकों के नेतृत्व में यह रैली निकाली गई। रैली से पूर्व प्रधानाचार्य ने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मतदाता को बिना किसी प्रलोभन, भय अथवा पक्षपात के निष्पक्षता से अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि योग्य एवं प्रतिभाशाली उम्मीदवार चुना जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती एवं देश के समग्र विकास के लिए अधिक से अधिक मतदान समय की मांग है। इस अवसर पर रावमापा धुसाड़ा से प्रवक्ता नीलम कुमारी, रोशनी देवी, सेवादार रामवंती, प्रमिला आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें