एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नपेंगे नियम तोड़ने वाले

Una Updated Sat, 07 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। ट्रैफिक नियमों की अवहेलना तथा अतिक्रमण करने वालों के मई माह में 651 चालान काट 1.43 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। यह जानकारी सदर थाना के एसएचओ कुलविंद्र सिंह ने शुक्रवार को सड़क सुरक्षा क्लब ऊना की बैठक में दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने अतिक्रमण के 419 मामलों में चालान किए। ओवर स्पीड के 31, बिना हेलमेट के 183, ट्रिपल सवारी करने पर 49 चालान किए गए हैं। जबकि नाबालिगों के दोपहिया वाहन बिना लाइसेंस चलाने पर वाहनों को कब्जे में लेकर उनके अभिभावकों को बुलाया गया तथा संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों का इस प्रवृति पर रोक लगाने और माता-पिता को चेतावनी के लिए कहा गया। सड़क सुरक्षा क्लब के प्रधान कंवर हरि सिंह तथा बैठक में उपस्थित क्लब के अन्य सदस्यों राकेश कौशल, मेहर, प्रमोद कुमार, प्रधान जिला व्यापार मंडल सतीश अत्री, बीडीसी सदस्य भूपिंद्र सिंह, मीना शर्मा ने थाना प्रभारी को शहर तथा बाहर बिगड़ रही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए कई अहम सुझाव दिए तथा मुस्तैदी के साथ हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने बताया कि शहर में शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों के पास स्पीड ब्रेकर नियंत्रण के दिशा-निर्देश, ओवर स्पीड को चेकिंग तथा गलत तरीके से वाहनों को सार्वजनिक और संवेदनशील स्थलों पर पार्किंग करने के खिलाफ सख्त संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने खासतौर पर मांग की कि रोटरी चौक पर हर समय पुलिस कर्मी तैनात करने तथा बीच सड़क पर रेहड़ी व सड़क किनारे वाहन पार्क करने वालों के चालान काटने की भी कार्रवाई की जाए। रोटरी चौक तथा अन्य मुख्य चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग, यलो लाइन भी लगे, जिससे वाहन उसके अंदर खड़े किए जाएं।
थाना प्रभारी ने पुलिस कर्मियों को तत्काल हिदायत दी कि सड़क सुरक्षा को उच्च प्राथमिकता दी जाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों, बिना हेलमेट ओवर स्पीड तथा गलत पार्किंग जैसे सभी मामलों में जीरो टालरेंस का पालन कड़ाई से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें