नंगल (रूपनगर)। टैक्सी स्टैंड अजोली मोड़ की ओर से गत रात्रि मां भगवती के जागरण का आयोजन किया गया है।
जागरण कमेटी के अध्यक्ष अरुण चोपड़ा की अगुवाई में करवाए गए इस धार्मिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध सात शक्ति पीठों माता ज्वाला जी, माता मनसा देवी, माता वैष्णो देवी, माता बगलामुखी, माता चिंतपूर्णी जी, माता जालपा देवी एवं माता कांगड़ा देवी जी से लाई गई ज्योतियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने इन पवित्र ज्योतियों के दर्शन किए। इस अवसर पर विशेष तौर से पहुंचे नितिन महाजन उर्फ मिनी चंचल एवं धर्मकोटी ने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। जागरण कमेटी की ओर से पूरे पंडाल को रंगीन रोशनी से सजाया गया था। इस अवसर पर टैक्सी स्टैंड के प्रधान राज कुमार, मिलखा सिंह कालिया, हरप्रीत गिल, समाज सेवक किशोर सैनी, अमित बहल, करनैल सिंह, राम प्रकाश पाशु, राजेश कुमार लाल, अमित संजीव कुमार, धीरज, नरेश, युद्धवीर राणा आदि उपस्थित रहे।