एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

चिंतपूर्णी में महिला श्रद्धालु का हार चोरी

Una Updated Mon, 30 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

चिंतपूर्णी (ऊना)। छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में मां के दर्शनों को आई एक महिला श्रद्धालु का सोने का हार चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चोरी हुए सोने के हार की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच तेज कर दी है। पुलिस ने मंदिर में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला है, जिसमें वारदात को अंजाम देने वाली दो संदिग्ध महिलाएं दिखाई दे रही हैं। हालांकि महिलाओं की पहचान नहीं पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पंजाब के बटाला शहर निवासी सुभाष शनिवार देर शाम परिवार सहित चिंतपूर्णी में माथा टेकने आए हुए थे। सभी माथा टेकने के लिए लाइन में लगे हुए थे। इसी दौरान किसी ने सुभाष की पत्नी के गले से सोने का हार झपट लिया। लेकिन महिला को पता नहीं लग पाया। मंदिर परिसर में पहुंचने महिला ने देखा कि उसका हार गायब है। महिला ने फौरन मामले की शिकायत मंदिर न्यास को दी, जिसके बाद सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। इसमें दो महिलाओं की संदिग्ध हरकतें कैद हुई हैं। उधर, चिंतपूर्णी मंदिर के एचएसओ नितिन चौहान ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला है। इसमें दो महिलाओं की तस्वीर नजर आ रही है। लेकिन अभी तक महिलाओं की पहचान नहीं हो रही है। महिलाओं की शिनाख्त के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें