एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कबड्डी में अंबेहड़ा स्कूल चैंपियन

Una Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोह में चल रही अंडर-16 तीन दिवसीय खेलों का वीरवार को समापन हो गया। इसमें एसडीएम बंगाणा मनोहर लाल यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। तीन दिवसीय खेलों में लड़कों की वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में पिपलू ने तलमेहड़ा को हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा जमाया। कबड्डी में अंबेहड़ा ने थानाकलां, खो-खो में अरलू ने मंदली को शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बडमिंटन में बौल ने बंगाणा को हराकर जीत दर्ज की। लड़कियों के मुकाबले में वालीबाल में अरलू ने सरोह को हराया। कबड्डी में मंदली ने अरलू, खो-खो में अरलू ने धुंधला तथा बैडमिंटन में बौल ने जसाणा स्कूल को हराकर जीत का खिताब हासिल किया। एसडीएम मनोहर लाल यादव ने बच्चों से खेलों में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के उपरांत मुख्य अतिथि ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य सत्यपाल शर्मा, सुभाष चंद, राज कुमार चोपड़ा, संदीप कुमार, मेहर चंद, परमार चंद, उधम चंद, एसएमसी प्रधान ब्रह्म दास, पूर्व प्रधान सिकंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें