एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

किरण हत्याकांड मेें इस्तेमाल चाकू बरामद

Una Updated Fri, 26 Sep 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

ऊना। गांव झलेड़ा में हुए किरण हत्याकांड में इस्तेमाल चाकू को पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपी दीपक कुमार की निशानदेही पर पुलिस टीम ने बुधवार को हरोली के पंजावर स्थित खड्ड से चाकू को बरामद किया। एसपी अनुपम शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 20 सितंबर की रात किरण के प्रेमी दीपक कुमार ने उसकी गर्दन और पीठ में चाकू से वार कर हत्या कर डाली थी और खेत में फेंक दिया था। उसके बाद खुद पंजावर जाकर हत्या में प्रयोग किए गए चाकू को खड्ड में छुपा दिया था। आरोपी 27 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर चल रहा है। किरण और आरोपी दीपक काफी दिनों से एक-दूसरे को जानते थे। इसी बीच किरण की दोस्ती किसी अन्य लड़के से हो गई थी, जो दीपक को रास नहीं आई और गुस्से में आकर उसने किरण की निर्मम हत्या कर डाली।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें