ऊना। राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम के नाम रही। उन्होंने अपने गीतों पर दर्शकों को जमकर नचाया। वहीं स्थानीय कलाकारों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी खूब समां बांधा। इससे पहले राज्य स्तरीय सोमभद्रा महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ उद्योग मंत्री मुकेश अगिभनहोत्री ने द्वीप प्रज्जवलित करके किया। इसके बाद ऊना व प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
उसके उपरांत नाइट के स्टार गायक मास्टर सलीम ने देर रात करीब आठ बजकर दस मिनट पर मंच संभाला। सलीम ने आते ही गणेश वंदना से समारोह के सफल आयोजन की दुआ परम पिता परमात्मा से मांगी। इसके उपरांत सलीम ने हिंदी और पंजाबी गानों की ऐसी तान छेड़ी कि ऊना वासी झूमने को मजबूर हो गए। सलीम ने सांसों की माला पे सिमरूं तेरा नाम, मेरा पीर जाणे मेरी पीड़, तेरियां गोरियां गल्लां दे करके, किसी डिस्को में जाएं, मैं ते ऐवें ऐवें लुट गया, तूं बदली सौ बार, सारा सारा दिन, कदे दा हंस बोल वे सहित अन्य गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक पंजाबी गीत गाकर सर्द माहौल में गरमाहट ला दी।
स्थानीय कलाकारों ने भी खूब धमाल मचाई
इससे पहले हिमाचली एवं स्थानीय कलाकारों ने भी खूब धमाल मचाई। प्रदेश कला मंचों में झंकार म्यूजिकल ग्रुप सिरमौर, प्रवीण म्य्ूजिकल ग्रुप बिलासपुर, रमेश कटोच शिमला, शिवानी म्यूजिकल ग्रुप, पवन ठाकुर म्यूजिकल ग्रुप, गीता म्यूजिकल ग्रुप की प्रस्तुतियां दर्शकों ने खूब सराहीं। वहीं स्थानीय कलाकारों में शुभम, सतीश, हंस वाहिनी सांस्कृतिक कला मंच, अभिनव धीमान, विशाखा, अनिल कुमार, संजय कुमार, रजत, शिव कुमार कौर, गुरप्रीत सिंह गुप्पी, अवतार सिंह, राम किशन, जसवीर सिंह जस्सी, अमृत कौर, करण द्विवेदी, जानवी शर्मा, शशी किरण, मनोज कुमार, मास्टर अक्षित एंड वरुण आर्ट ग्रुप, अजय ओंकारा, रॉकफोर्ड डे बोर्डिंग स्कूल, एमएम लाल पब्लिक स्कूल जलग्रां, लॉ कॉलेज बढ़ेडा, किश्ती मोहन एवं रविंद्र राजा ने भी सराहनीय प्रस्तुतियां दीं।
ये रहे मौजूद
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेेंद्र धर्माणी, जिला उपाध्यक्ष अशोक ठाकुर, प्रवक्ता विजय डोगरा, कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष शिव सैनी, डीसी अभिषेक जैन, एसपी अनुपम शर्मा, एडीसी राजेश मारिया, एएसपी वीरेेंद्र ठाकुर, एसडीएम धनवीर ठाकुर, रणजीत राणा, देसराज गौतम, देशराज मौदगिल, उद्योग मंत्री की धर्मपत्नी सिम्मी अग्निहोत्री, डीसी की धर्मपत्नी डा. आरुषि जैन और एसपी की धर्मपत्नी साक्षी शर्मा मौजूद रहीं।