एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पेंटिंग में अनीता, अंशुल रहे अव्वल

Una Updated Sun, 16 Nov 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

बंगाणा (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंधला में बाल दिवस के मौके पर स्वच्छ भारत विषय पर भाषा एवं संस्कृति विभाग ने पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में अंशुल धीमान प्रथम, सौरव शर्मा द्वितीय और अनुराग सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अनीता देवी प्रथम, आंचल शर्मा द्वितीय एवं मीनाक्षी ने तृतीय स्थान पर कब्जा किया। छह जूनियर एवं छह सीनियर विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। सभी विजेताओं को जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी ने प्रमाण पत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने एकल गीत, कविता पाठ, स्वच्छता विषय पर नाटिका, फन गेम्स एवं अन्य मनमोहक प्रस्तुतियां पेश की। इसमें सुरुचि शर्मा, पलक, साधना, रीतिका, अमन, निकिता, सर्वेश, दीक्षा, स्नेहा, जागृति, शिवानी, नीरज, कुसुम, साक्षी, विशाल, कर्ण, अरविंद, प्रशांत, अलका, नेहा आदि विद्यार्थियों ने भाग लिया। मंच का संचालन पवना शर्मा के साथ छात्रा कुमारी रितु ने किया। रेवती सैणी ने छात्र-छात्राओं को बाल दिवस की बधाई दी। राजपाल कुटलैहड़िया ने भी अपनी कविता सुना कर विद्यार्थियों और अध्यापकों की प्रशंसा बटोरी। अनिल कुमार, प्रवीण शर्मा, पवन शर्मा, राज कुमार, मनोज शर्मा, सुरेश कुमार, सुरजीत कुमार, चंद्र कांता, कुमारी रीटा, मीरा देवी एवं स्कूल का समस्त स्टाफ सहित विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें