भरवाईं (ऊना)। क्षेत्र के भटेड़ में जमीन के विवाद के चलते दो गुटों में जमकर लात-घूंसे चले। घटना में लोगों को ोटें आई हैं। उन्हें उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले के संदर्भ में मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार विनोद कुमार निवासी भटेड़ के साथ मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर उसी के गांव के लोगों के साथ विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों की बरसात कर डाली। इससे मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई और माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। किसी ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों की सूझबूझ से मामले को शांत करवाया गया। हालांकि मारपीट में विनोद कुमार एवं अन्य को चोटें आई हैं। पुलिस ने विनोद कुमार का मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है, जहां उसको प्राथमिक उपचार दिलाया गया। उधर, डीएसपी अंब जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।