जिला मुख्यालय स्थित हमीरपुर रोड पर एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान रक्कड़ कॉलोनी निवासी पवन कुमार (60) के रूप में की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पवन कुमार शुक्रवार सुबह किसी काम के चलते ऊना आए थे।
और पढ़ें
इसी दौरान जब वह हमीरपुर रोड पर कहीं पैदल जा रहे थे तो अचानक गिर पड़े। रोड पर अन्य राहगीरों ने उन्हें फौरन उठाया और ऊना अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उनके मोबाइल से परिजनों को भी सूचित किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने पर पवन कुमार की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर, एएसपी मदन कौशल ने बताया कि पुलिस ने घटना के संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।