एक दिन जब वो दफ्तर जा रहा था तो रास्ते में उसे एक बाबा मिले। बाबा ने उस आदमी को रोका और कुछ खाने को माँगा। आदमी ने बाबा को घर से लाया खाना खिला दिया। बाबा बहुत प्रसन्न हुए। उन्होंने आदमी से कहा- अगर कोई समस्या है तो बताओ, हम उसका हल कर देंगे।
आदमी बोला- "बाबा जी, बहुत समय से कोशिश कर रहा हूँ लेकिन काम में तरक्की नहीं हो रही।"
बाबा- बेटा, तुमने अपनी पत्नी के खाने की कभी तारीफ नहीं की। अपनी पत्नी के खाने की तारीफ करो, तुम्हें अवश्य तरक्की मिलेगी।
पति को आ गया जिंदगी का मजा
आदमी बाबा को धन्यवाद बोल कर चल दिया।
रात को उसकी पत्नी ने खाना परोसा। आदमी ने खाना खाया और खाने की जम कर तारीफ की।
पत्नी एक दम से उठी और रसोई घर से बेलन ले आई और आदमी की पिटाई शुरू कर दी।
आदमी- क्या हुआ? मैं तो तुम्हारे खाने की तारीफ कर रहा हूँ।
पत्नी- 20 साल हो गए आज तक तो खाने की कभी तारीफ नहीं की और आज जब पड़ोसन खाना दे कर गयी है तो तुम्हें ज़िन्दगी का मज़ा आ गया।