एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अब बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ एक्शन के मूड में मोदी सरकार

टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 12:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

प्रधानमंत्री मोदी देश में नोटबंदी के बाद अब देश में मौजूद बेनामी संपत्ति के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की बात कही है। सरकार 30 दिसंबर के बाद ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कारवाई कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोवा में एक कार्यक्रम में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा "नोटबंदी के बाद हमारी सरकार बेनामी संपत्ति रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने वाले एक बाबू का यहां फ्लैट है, जिसकी सात पीढ़ी आज तक गोवा में नहीं रही उसने यहां दूसरे के नाम पर फ्लैट खरीदा। ऐसे लोग दूसरों के नाम पर संपत्ति खरीदते हैं और सरकार को धोखा देते हैं और देश में भ्रष्टाचार फैलाते हैं। हमारी सरकार ऐसे ही बेनामी संपत्ति रखने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।"

अपने भावुक भाषण में देश की जनता से इस पूरी व्यवस्था को सामान्य करने के लिए पीएम मोदी ने 50 दिन का वक्त मांगा और कहा अगर इसके बाद भी आपको किसी तरह की कोई समस्या होती है तो आप मुझे चौराहें पर खड़ा कर सकते हैं और देश की जनता जो सजा देना चाहे मैं उस सजा के लिए तैयार हूं। 
विज्ञापन

मैं बेईमान लोगों के खिलाफ हूं

साथ ही मोदी ने आजादी के बाद 70 सालों के भ्रष्टाचार के इतिहास को उजागर करने के लिए कई योजनाओं की बात कही। 

वहीं नोटबंदी को लेकर मोदी ने कहा कि "देश में मौजूद काले धन और भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हमारा फैसला निर्णयाक साबित होगा। अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है और किसी के पास काला धन है तो यह हमारी कर्तव्य है कि हम उसको खोजें और सजा दिलाए। मैं ईमानदार लोगों को परेशान नहीं करना चाहता लेकिन मैं बेईमान लोगों के खिलाफ हूं।"

गौरतलब है कि 500-1000 को नोटों पर प्रतिबंध के बाद से ही देश में नए नोटों के लिए बैंकों और एटीएम के बाहर जनता की भारी भीड़ देखी जा रही है। वहीं सरकार के इस फैसले का कुछ राजनेताओं ने विरोध भी किया है। 
 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें