एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साली को बहला-फुसलाकर किया था दुष्कर्म, अब जिंदगीभर के लिए मिली ये सजा

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 09 Nov 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

Next Article

राजस्थान हाईकोर्ट ने छह साल की साली को बहला फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में अभियुक्त को मिली फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने कहा है कि अभियुक्त को जीवनभर जेल में रखा जाए, लेकिन सरकार को उसका अच्छा आचरण होने पर सजा माफ करने का अधिकार होगा। न्यायाधीश मोहम्मद रफीक और न्यायाधीश कैलाश चन्द्र शर्मा की खंडपीठ ने यह आदेश वेदप्रकाश की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए दिए।

मामले के अनुसार झुंझुनूं की विशेष अदालत ने अभियुक्त वेदप्रकाश को अगस्त 2016 में आईपीसी की धारा 302 का अभियुक्त मानते हुए फांसी की सजा सुनाई थी। इस आदेश के खिलाफ यह जेल अपील दायर की गई।
विज्ञापन

ये बताया अदालत को

court
मामले में अदालत ने अधिवक्ता प्रदीप चौधरी को न्यायमित्र नियुक्त किया गया था। न्यायमित्र की ओर से अदालत को बताया गया कि निचली अदालत ने परिस्थितिजन्य साक्ष्य के आधार पर सजा दी है। यह मामला दुर्लभतम प्रकरण की श्रेणी में नहीं आता। ऐसे में अभियुक्त को फांसी की सजा न दी जाए। वहीं राज्य सरकार की ओर से कहा गया कि अभियुक्त ने छह साल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर हत्या की है। ऐसे में निचली अदालत के आदेश को पुष्ट किया जाए।

जिस पर सुनवाई करते हुए खंडपीठ ने निचली अदालत के फैसले को बदलते हुए फांसी को आजीवन कारावास की सजा में बदल दिया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें