एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रोहिंग्या का लश्कर-ए-तैयबा से लिंक है, MP सोनाराम बोले

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 22 Sep 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
सांसद कर्नल सोनाराम
विज्ञापन

Next Article

बाड़मेर-जैसलमेर सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि रोहिंग्या मामले को लेकर केन्द्र सरकार बिल्कुल सही कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि जो तथ्य सामने आए है उसके अनुसार रोहिंग्या का लश्कर-ए-तैयबा से लिंक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसलमेर के दौरे पर आए सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने यह बात कही। सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने सर्किट हाउस में कहा कि केन्द्र सरकार किसी के खिलाफ नहीं है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और उग्रवादियों से रोहिंग्या का लिंक है। भारत सरकार रोहिंग्या मामले को लेकर बिल्कुल सही कदम उठा रही है। सांसद चौधरी ने कहा कि देश की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी नहीं बल्कि घुसपैठिए हैं। उन्होंने कहा कि रोहिंग्या मामले को लेकर केन्द्र सरकार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है। देश की सुरक्षा को लेकर केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया निर्णय एकदम सही है। सांसद ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जो भी तथ्य सामने आए है उसके अनुसार रोहिंग्या का लिंक लश्कर-ए-तैयबा से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें