धौलपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। लेकिन, तकनीकी खामियों के चलते मतदान रोककर करीब 45 फीसदी ईवीएम को बदलनी पड़ी।
राजस्थान में पहली बार वीवीपैट का उपयोग इस उपचुनाव में हुआ है। इसमें मतदाता ये देख सकते है कि उसने जिस प्रत्याशी को मतदान किया है वह उसे मिल गया है या नहीं। इस मशीन में कई जगह तकनीकी खराबियां आई। इससे मतदान प्रभावित हुआ।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार कुल उपयोग में ली गई मशीनों में से करीब 45 फीसदी में खराबी की शिकायतें आई। इन्हें तत्काल बदल दिया। मशीन की कमी कहीं नहीं आई। हालांकि इस दौरान कुछ जगह पर थोड़ी देर के लिए मतदान को रोकना पड़ा।