एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

राहे मिलन से आर पार हुए 28 नागरिक

Punch Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुंछ। सोमवार को भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर बनाई गई चक्का दा बाग की राहे मिलन से अपनों से मिलकर अथवा अपनों से मिलने के लिए 28 भारत-पाक नागरिक आर-पार हुए। मौके पर नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में जहां से पुंछ रावलाकोट बस चलती है वहां पर अपनों को विदाई देते जुदा होने के गम में एवं अपनों से बरसों बाद मिलने की खुशी में सैकड़ों आंखें छलक आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसों से बिछुड़े परिवारों को आपस में मिलाने के लिए पुंछ चक्का दा बाग की राहे मिलन दोपहर बाद 2.10 बजे खोली गई। जिसके उपरांत राहे मिलन से 28 भारत एवं पाक नागरिक नियंत्रण रेखा के आर-पार हुए। जिनमें भारत की तरफ से पुंछ रावलाकोट बस में सवार होकर पांच लोग चक्का दा बाग तक गए। जिनमें चार भारतीय नागरिक पहली बार पीओके में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए उस पार गए।
एक पाकिस्तानी नागरिक भारत में अपने रिश्तेदारों के पास एक महीना बीताने के बाद नियंत्रण रेखा पार कर अपने वतन पहुंचे। वहीं पाकिस्तान की तरफ से रावलाकोट पुंछ बस में सवार होकर 23 लोग नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। जिनमें 18 पाक नागरिक पहली बार अपने बिछुड़े रिश्तेदाराें से मिलने आए। जबकि पांच भारतीय नागरिक एक महीना अपने रिश्तेदारों से मिलने के बाद वतन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें