एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता कल से

Punch Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुंछ (ब्यूरो)। नगर में जम्मू संभाग की अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता 23 मई से शुरू होगी। जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग की प्रेस वार्ता में विभाग के अधिकारियों नजीर चाढ़क, तारिक खान और स्कूल के प्रधानाचार्य मक्खन लाल शर्मा ने बताया कि इस बार बालकों की अंडर 16 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता की मेजबानी का मौका मिला है। इसमें जम्मू संभाग के लगभग सभी स्कूल भाग लेंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 मई को सुबह 9 बजे हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान पर होगा। 25 मई को समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें