एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मिलने की खुशी में छलकीं आंखें

Punch Updated Wed, 18 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पुंछ (ब्यूर)। सोमवार को राह-ए-मिलन के रास्ते अपनों से मिलकर अथवा अपनों से मिलने के लिए 108 भारत-पीओके नागरिक आर-पार हुए। इस मौके पर पुंछ स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह बिछड़ने के गम और शाम को अपनों से मिलने की खुशी में आंखें छलक आईं। सबसे पहले पुंछ-रावलाकोट बस में 64 लोग पाक अधिकृत क्षेत्र गए, जिनमें तीन भारतीय नागरिक पहली बार उस पार रिश्तेदारों से मिलने के लिए गए, जबकि 61 पीओके नागरिक भारत में रिश्तेदारों के पास एक महीना गुजारकर अपने वतन लौटे। वहीं पीओके से 44 लोग भारतीय क्षेत्र में पहुंचे। इनमें 36 पीओके नागरिक पहली बार रिश्तेदारों से मिलने आए, जबकि आठ भारतीय नागरिक उस पार अपनों के पास एक महीना गुजारकर लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें