एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दुर्घटना के दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ा

Jammu Updated Mon, 30 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article


विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अलग-अलग सड़क दुर्घटना में घायल होने वाले दो घायलोें ने जीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक दिन पहले पक्का डंगा में बाइक से दुर्घटना के दौरान 16 वर्षीय सुनील सूरी (निवासी करण नगर) गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे जीएमसी में भर्ती करवाया गया था, जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
उधर गांधी नगर इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी होने वाले नरिंदर सिंह (निवासी बेली चराना) ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। दोनोें शवोें को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह पहुंचाया।
विज्ञापन

उधर, बावे तालाब के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी हो गए। अखनूर निवासी घारू राम और फ्लां वाला निवासी जगदीश राज को लोगों ने घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया। यहां उनकी हालत में सुधार है। बताया जाता है कि पीछे से टक्कर मारने के बाद वाहन चालक रुकने की बजाए मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर, बस स्टैंड फ्लाई ओवर में पैदल जा रहे दो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों युवकों को घायल देख वाहन चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगोें ने गोपाल नगर अमृतसर निवासी कृष्णा कुमार और हरे महाराज को जीएमसी में भर्ती करवाया।
यहां उनकी हालत में सुधार है। घायलोें के अनुसार वाहन चालक ने उन्हें पीछे से टक्कर मारी, इसलिए वे कुछ समझ ही नहीं पाए और घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें