जम्मू (ब्यूरो)। गरमी से छुटकारा पाने के लिए विश्व भर के लोग धरती के लिए जिस स्वर्ग का रुख करते हैं, उसी जन्नत के लोग इस साल गरमी से बेहाल हैं। बात हो रही है श्रीनगर शहर की। श्रीनगर शहर में भले ही पर्यटकों का जमावड़ा लगा हो, लेकिन श्रीनगर निवासी खुद गरमी और उमस से छुटकारा पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। मौसम की इस उल्टबांसी का कारण है इस साल अगस्त माह का मौसम। पिछले लगभग एक सप्ताह से मौसम का मिजाज काफी गर्म रहा। श्रीनगर के लोग गरमी से राहत पाने के लिए पहलगाम, गुलमर्ग, सोनमर्ग आदि इलाकों का रुख कर रहे हैं। घाटी के लिए अगस्त माह बाकी महीनों की तुलना में गर्म होता है। लेकिन, तापमान में इजाफे के साथ ही बारिश की फुहारें राहत दे जाती हैं। पर इस साल ऐसा नहीं हुआ है। सोलह अगस्त से लेकर 23 अगस्त तक गरमी ने अपना रंग दिखाया और इक्कीस अगस्त को तो पारा 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वीरवार को श्रीनगर का तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। गरमी के साथ साथ आर्द्रता की अधिकता ने लोगों का जीना मुहाल शेष पेज 13 पर f