एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांट्रैक्चुअल लेक्चरर्स की क्रमिक भूख हड़ताल स्थगित

Jammu Updated Mon, 01 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। सिविल सर्विसेज स्पेशल प्रोविजन एक्ट 2010 के अंतर्गत कांट्रेक्चुअल (अनुबंध) लेक्चररों को नियमित करने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे लेक्चरर्स ने रविवार को अपने आंदोलन को स्थगित कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द सरकार और विभाग ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आल जेएंडके कांट्रैक्चुअल लेक्चरर (प्लस टू) फोरम के झंडे तले प्रदर्शनकारियों ने रविवार को लगातार तीसरे दिन भी प्रेस क्लब के बाहर क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। इस अवसर पर प्रधान अरुण बख्शी ने कि पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से अपनी सेवाएं दे रहे कांट्रैक्चुअल लेक्चरर को अभी भी 7000 रुपये मासिक वेतन ही दिया जा रहा है।प्रदर्शनकारियों ने अपनी तेरह सूत्री मांगों को एक बार फिर दर्शाया जिसमें सिविल सर्विसेज स्पेशल प्रोविजन एक्ट 2010 के अंतर्गत कांट्रैक्चुअल लेक्चररों को नियमित करना, वेतन बढ़ोतरी करना, सेवाओं को जारी रखना, पूरे साल का वेतन मुहैया करवाया जाना शामिल है। इसके अलावा सेवा समाप्त किये गये लेक्चरर को बहाल करना, छठे वेतन आयोग का लाभ और एरियर जारी करना, कांट्रैक्चुअल नियमों के तहत पंद्रह कैजुअल लीव दिया जाना, इम्पावर कमेटी को कांट्रैक्चुअल लेक्चररों के मामले रेफर करने आदि मांगें शामिल हैं। महासचिव डा. सुरेंद्र के अनुसार पैंथर्स पार्टी और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शाहनवाज हुसैन चौधरी ने आश्वासन दिया है कि इस मसले को विधानसभा सत्र के दौरान पार्टी उठाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए फिलहाल क्रमिक भूख हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें