एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पुलिस को देखकर भू-माफिया भागे

Jammu Updated Fri, 12 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। सुजवां इलाके में वन विभाग की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे अतिक्रमणकारी पुलिस को देख मौके से भाग खड़े हुए। इस दौरान वहां काम के लिए उपयोग किए जा रहे औजारों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। इस दौरान पुलिस ने वहां काम कर रहे मजदूरोें से पूछताछ की और अतिक्रमण के आरोपियों के खिलाफ वन विभाग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फोरेस्ट रेंज अफसर खानबाज ने डीएसपी एसएस संब्याल को सूचित किया कि सुजवां इलाके में कुछ लोग वन विभाग की जमीन पर कब्जा कर उसमें निर्माण कार्य कर रहे हैं। इसके बाद रेंज अफसर के साथ एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग खड़े हुए। पुलिस ने वहां काम कर रहे मजदूरों को पकड़ उनसे भूमाफिया के बारे में जानकारी ली गई। पुलिस के अनुसार समय पर कार्रवाई होने से वन विभाग की लगभग 30 कनाल जमीन अतिक्रमण होने से बच गई। इस जमीन की कीमत लगभग दस करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें