एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

हाकी में पुंछ और एमएएम फाइनल में

Jammu Updated Thu, 18 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। अंतर कालेज हाकी चैंपियनशिप में पुरुष वर्ग में डिग्री कालेज पुंछ और एमएएम कालेज के खिलाड़ियों ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। इसी तरह हैंडबाल पुरुष वर्ग में मेजबान पीजी विभाग और डिग्री कालेज पलोड़ा खिताब के लिए भिड़ेंगे। महिला वर्ग में महिला कालेज परेड ने शानदार प्रदर्शन कर महिला कालेज गांधीनगर को पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग, विवि की ओर से विश्वविद्यालय में बुधवार को करवाए गए अंतर कालेज हाकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबलों में डिग्री कालेज पुंछ ने पीजी (आर्ट्स) को 5-1 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। एमएएम कालेज ने कांटे की टक्कर में डिग्री कालेज कठुआ को 1-0 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने प्रिंसिपल प्रो. जीएल शर्मा, प्रो. ध्यान सिंह भाऊ, एचएस चिब आदि पहुंचे। इसी तरह अंतर कालेज हैंडबाल पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में मेजबान पीजी विभाग ने एसपीएमआर कामर्स कालेज को 36-24 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा ने गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ को 21-11 से पछाड़कर जीत दर्ज की। महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में महिला कालेज परेड ने महिला कालेज गांधीनगर को एकतरफा मुकाबले में 12-2 से बाहर कर ट्राफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें