एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

करोड़ों के विकास केार्यों को हरी झंडी

Jammu Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। राजस्व, राहत एवं पुर्नवास मंत्री रमन भल्ला ने चट्ठा, रायपुर सतवारी, चट्ठा पिंड, चट्ठा फार्म, रेहान मोहल्ला, बुआ दित्ता इत्यादि क्षेत्र में 1.18 करोड़ रुपयों के विकास कार्यों को हरी झंडी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेेत्रों के दौरे के दौरान साथ में मौजूद अधिकारियों को मंत्री ने कहा कि पहाड़ी और ग्रामीण क्षेत्रों के जन कार्यों को बढ़ाया जाना चाहिए। उनके अनुसार केंद्र व राज्य सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिससे ग्रामीणों के रहन सहन को उम्दा बनाया जा सकेे। पीएचई, आरडीडी, आरएंडबी, शिक्षा, इरा इत्यादि विभागों में कई सेक्टर से विशेष फंड जारी किए गए हैं। जिनका सही इस्तेमाल किया जाना चाहिए। उन्होंने चट्ठा पिंड के लिंक रोड, मेटाडोर स्टैंड और गवर्नमेंट हाई स्कूल चट्ठा के रास्ते पर बनने वाली विशाल नाली के काम में आ रही देरी पर भी नाराजगी जताई। इस काम का दोबारा टेंडर निकाल कर दूसरे ठेकेदार को काम सौंपने के आदेश भी दिए, ताकि प्रोजेक्ट पर काम समय पर हो सके। उन्होंने चट्ठा पिंड रोड़ का जमीनी स्तर भी उंचा करने के आदेश दिए, ताकि सड़क पर पानी जमा नहीं हो। स्थानीय लोगों की मांगों पर गौर करते हुए रमण भल्ला ने कहा कि पिंड में जमीन की तलाश की जाए। जहां पर ट्यूबवेल बनाया जा सके और क्षेत्र के लोगों को पीने की पानी की सुविधा को बढ़ाया जा सके। नालियों और गलियों को पक्का करने की मांग पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को खर्चे का अनुमान तैयार करके रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए।
इस रिपोर्ट के बाद फंड जारी करके जल्द से काम शुरू किया जाएगा। रेहान मोहल्ला, चट्ठा फार्म और बुआ दित्ता मोहल्ले में पुरानी बिजली की तारों व खंगबे को बदलने के लिए बिजली विभाग को भी आदेश दिया कि जल्द ही तारें व खंभे बदले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें