एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एस्टेट विभाग को पंद्रह दिन का अल्टीमेटम

Jammu Updated Thu, 01 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। एस्टेट विभाग के निदेशक के आश्वासन पर मुलाजिमों ने अपने आंदोलन को दो सप्ताह के लिए स्थगित करने का ऐलान किया है। कर्मचारियों के अनुसार दरबार मूव के प्रबंधों को देखते हुए निदेशक ने मांगों को पूरा करने के लिए पंद्रह दिन का समय लिया। निदेशक के आश्वासन पर मौजूदा आंदोलन को स्थगित कर दो सप्ताह के लिए टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आल जेएंडके एस्टेट इंप्लाइज कोआर्डिनेशन कमेटी जम्मू के संयोजक प्रेम सिंह बाबा ने बताया कि सरकार और विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के खिलाफ दो दिन आंदोलन किया गया। निदेशक के बुलावे पर कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे बातचीत की और इस दौरान निदेशक ने पंद्रह दिन मांगों को पूरा करने के लिए दिए जाने को कहा। इससे स्वीकार कर लिया गया है और अगर पंद्रह दिनों में मांगें पूरी न हुईं तो आंदोलन को दोबारा बहाल किया जा सकता है।
एस्टेट विभाग के कर्मचारियों की मांगों में डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) की बैठक करवाए जाने, विभाग के पुनर्गठन और 1997 के भर्ती नियमों में संशोधन की मांग के अलावा डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए नीति निर्धारित करने आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें