एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मास्टर प्लान को रिवाइज करने की जरूरत

Jammu Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। रियासत के उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने शनिवार को उपायुक्तों तथा विभिन्न उच्चाधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने ने शहर के मास्टर प्लान 2021 को रिवाइज्ड करने की जरूरत बताई है, ताकि मंदिरों के शहर को पहले से ज्यादा खूबसूरत बनाया जाए और दूसरों राज्यों से आने वाले पर्यटक जम्मू की ओर आकर्षित हो सके तथा बार-बार जम्मू आने को प्रेरित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मकसद जम्मू शहर को अधिक से अधिक सुविधाएं मुहैया करवाना है। इसे मेट्रो सिटी की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त करना है। इसके लिए जम्मू विकास प्राधिकरण की तरफ से बनाए गए मास्टर प्लान 2021 को दोबारा से अपडेट करने की जरूरत है। बैठक के दौरान अहमदाबाद यूनिवर्सिटी के एन्वायरमेंट प्लानिंग एंड टेक्नालाजी की प्रोफेसर भारती ने जेडीए के मास्टर प्लान को लेकर प्रेजेंटेशन दी तथा क्या किया जा सकता है आदि की जानकारी मुहैया करवाई। इस पर उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने अपने विचार रखते हुए सिटी के हालातों को सामने रखते हुए प्रदूषण के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई है। उपमुख्यमंत्री तारा चंद ने कहा कि रियासत सरकार बिना भेदभाव के सभी क्षेत्र का विकास करवाने के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने प्रेजेेंटेशन के मुताबिक भविष्य में मास्टर प्लान बनाने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि जम्मू का सभी पक्षों से विकास किये जाने की जरूरत है। इस मौके पर राजस्व मंत्री रमण भल्ला, विधायक प्रोफेसर चमन लाल, विधायक अशोक खजूरिया, विधायक भारत भूषण, हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट जीत लाल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर संजीव वर्मा, वाइस चेयरमैन सरिता चौहान, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर सांबा मुबारक सिंह, जेएमसी कमिश्नर केएल खजुरिया, डायरेक्टर यूएलबी एफसी भगत, मैनेजिंग डायरेक्टर जेएंडके हाउसिंग बोर्ड किरन वट्टल तथा सीईपीटी मधु भारती सहित जेडीए के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें