एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फुटबाल ट्राफी पर यंग हीरो का कब्जा

Jammu Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जीजीएम साइंस कालेज के मैदान पर रविवार को खेले गए लंबित 2010-11 सीनियर डिवीजन फुटबाल लीग ट्राफी के खिताबी मुकाबले में यंग हीरो ने विजय क्लब को 2-0 से पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की। इस बीच टीम में ज्यादा बाहरी खिलाड़ी खिलाने पर विजय क्लब ने एतराज जताया, जिसके बाद प्रोटेस्ट कमेटी की एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट आने पर खिताबी मुकाबला करवा दिया। फिलहाल इस मामले में यंग हीरो को विजेता घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यंग हीरो के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर जोरदार हमले जारी रखे और उन्हें सफलता भी मिली। टीम की ओर से संजीव ने सातवें ही मिनट में शानदार मूव बनाते हुए बाल को गोल पोस्ट में डालकर टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाया। मैच के 32वें मिनट में राहुल शर्मा ने भी शानदार गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इस बीच विजय क्लब की ओर से भी कई आक्रमण हुए। टीम का कोई भी खिलाड़ी सामने वालों की रक्षापंक्ति भेदने में सफल नहीं हो सका। दूसरे हाफ में भी विजय क्लब को कई मौके मिले, लेकिन टीम के किसी भी खिलाड़ी का किस्मत ने साथ नहीं दिया। इस मुकाबले में नियमों का उल्लंघन करने पर तीन खिलाड़ियों को येलो कार्ड दिखाए गए। इसमें यंग हीरो के गुलशन और चंदन तथा विजय क्लब के धनंजय को येलो कार्ड दिखाकर चेतावनी दी गई। इस मुकाबले में विजय कुमार, सौदागर मट्टू, हरनील सिंह, मून स्टेफन ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजीपी के राजेंद्र ने विजेताओं और उपविजेताओं को पुरस्कृत करते हुए उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इसके अलावा अधिकारियों में डीआईजी जानी विलियम, आरके कोहली, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र सिंह बंटी आदि मौजूद रहे। इस रोमांचक मुकाबले को देखने के लिए फुटबाल प्रेमियों से मैदान खचाखच भरा हुआ था।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें