एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट आज से

Jammu Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। युवा सेवा और खेल विभाग की ओर से मंगलवार से 58वें नेशनल स्कूल गेम्स के तहत टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन शुरू किया जा रहा है। पांच दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल फेडरेशन गेम्स आफ इंडिया के सहयोग से किया जाएगा, जिसमें उन्नीस साल से कम आयु वर्ग के लड़के और लड़कियों अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह मंगलवार को एमए स्टेडियम पर किया जाएगा, जिसमें उपमुख्यमंत्री तारा चंद मुख्य अतिथि होंगे। उद्घाटन समारोह में तेरह राज्यों की पच्चीस टीमों की ओर से मार्च पास्ट किया जाएगा। इस मौके पर अरविंद घोष हायर सेकेंडरी स्कूल विजयपुर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। प्रतियोगिता में साढ़े तीन सौ के करीब खिलाड़ी और अधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के तहत मैचों का आयोजन एमए स्टेडियम, ग्रीन फील्ड गांधी नगर, परेड ग्राउंड, जम्मू यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर खेले जाएंगे, जबकि टीमों को यूथ हास्टल नगरोटा और गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल नगरोटा पर ठहराया गया है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए विभाग के एक सौ चालीस अधिकारी और सीनियर अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन-कौन से राज्य ले रहे हिस्सा
आंध्र प्रदेश, सीबीएसई बोर्ड, चंडीगढ़, गोवा, गुजरात, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। प्रतियोगिता में तेरह राज्यों की पच्चीस टीमें अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें