एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

क्रिकेट में मेंढर और जीसीईटी छाए

Jammu Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। विश्वविद्यालय में चल रही अंतर कालेज क्रिकेट चैंपियनशिप में गवर्नमेंट डिग्री कालेज मेंढर और जीसीईटी ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीमों के खिलाड़ियों ने सामने वालों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। बुधवार को खेले गए पहले मुकाबले में गवर्नमेंट डिग्री कालेज मेंढर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 120 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोटिन खान ने चार चौकों से 21 गेंदों पर सर्वाधिक 26 रनों की पारी खेली। सद्दाम हुसैन ने एक छक्के और एक चौके से 15 गेंदों पर 17, वाहिद नजीर ने दो चौकों से 25 गेंदों पर 16 और एजाज अहमद ने 19 गेंदों पर 14 रन जुटाए। जीजीएम साइंस कालेज की ओर से विशाल रैना ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। वरुण चौधरी ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया लेकिन इसके जवाब में साइंस कालेज के बल्लेबाज निर्धारित ओवर में 106 रन ही जुटा पाए और उन्हें 14 रन से हार देखनी पड़ी। आमिर हुसैन ने पांच चौकों से 27 गेंदों पर 30 और नमन भद्रवाह ने एक छक्के और दो चौकों से 29 गेंदों पर 10 रनों का योगदान दिया। मेंढर की ओर से मोटिन खान ने चार ओवर में 15 रन देकर एक, एजाज अहमद ने चार ओवर में 21 रन देकर एक और सद्दाम हुसैन ने तीन ओवर में 12 रन देकर एक विकेट चटकाया। इरफान मारूफ ने चार ओवर में 15 रन देकर दो बल्लेबाजों को बाहर का रास्ता दिखाया। इस मुकाबले में सुरेश सिंह, विजय डोगरा अंपायर और मनु खजूरिया स्कोरर रहे। दूसरे मुकाबले में त्रिकुटा कालेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 124 रनों का स्कोर खड़ा किया। अमृतपाल सिंह ने चार चौकों से 40 गेंदों पर सर्वाधिक 36 रनों की पारी खेली। साहिल भारती ने तीन चौकों से 28 गेंदों पर 30 और आबिद कादिर ने तीन चौकों से 10 गेंदों पर 17 रन जुटाए। जीसीईटी की ओर से राहुल मुल्लां ने चार ओवर में 19 रन देकर दो, संजीव ने चार ओवर में 20 रन देकर एक और फजन ने चार ओवर में 29 रन देकर एक विकेट चटकाया। टीम के बल्लेबाजों ने 19.2 ओवर में पांच विकेट गंवाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।
गगन ने दो छक्कों और छह चौकों से 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ 44 रनों का योगदान देकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कुलदीप ने दो चौकों से 22 गेंदों पर 18 और संजीव ने एक चौके से 38 गेंदों पर 24 रन जुटाए। त्रिकुटा कालेज की ओर से अवतेश ने चार ओवर में 18 रन देकर तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। फजल ने चार ओवर में 15 रन देकर एक और अमृतपाल सिंह ने दो ओवर में 28 रन देकर एक विकेट चटकाया। इस मुकाबले में सलीम उल रहमान, रमन कुमार तकनीकी अधिकारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें