एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

औरत को छीनने होंगे अपने अधिकार

Jammu Updated Mon, 14 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। संडे थिएटर के तहत नटरंग की ओर से नाटक ‘कहानी हम बदलेंगे’ का मंचन किया गया। सुमित शर्मा के लिखे और निर्देशित नाटक में महिलाआें को पेश आने वाली समस्याओं को मंच पर बखूबी दर्शाया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

नाटक की कहानी आदर्श महिला रोशनी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसको अपने अधिकारों और दायित्वों की अच्छी तरह जानकारी होती है। रोशनी घर और आफिस के बीच संतुलन बना कर काम कर रही होती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो रोशनी ठीक वैसी थी जैसी किसी युवती से उम्मीद की जा सकती है, लेकिन नाटक में मोड़ उस समय आता है जब रोशनी अपनी कहानी बताती है।
वह बताती है कि बचपन से ही उसके साथ किस प्रकार से परिवार और समाज में भेदभाव होता है। पैदा होने के साथ ही उसकी दिक्कतों में इजाफा होना शुरू हो जाता है, लेकिन वह समानता के लिए संघर्ष करती है। रोशनी कहती है कि आज चाहे जमाना कितना भी नारी अधिकारों की बात करे, लेकिन सच्चाई यही है कि आज भी अधिकांश महिलाओं को पुरुष मानसिकता की रुढ़ीवादी सोच का सामना करना पड़ता है। इस संसार में महिलाओं का अपना हिस्सा है और अगर इस हिस्से को हासिल करना है तो महिलाओं को मजबूत होना होगा और अपने अधिकारों को लेना होगा। नाटक में पद्मिनी कालरा, हरनीत कौर, रूही शर्मा, मेहर-उल-निसा, अभिषा खजूरिया, अर्चना शर्मा, जसमीत कौर, सोनिया, पपवन वर्मा, सजरा कादिर आदि ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें