एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

कांस्टेबल दलेर सिंह को मरणोपरांत राष्ट्रपति पुलिस पदक

Jammu Updated Sat, 26 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस के जांबाज कांस्टेबल दलेर सिंह को उनकी बहादुरी के लिए प्रेसीडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान कर्तव्य का निर्वाह करते हुए जान की कुर्बानी देने के लिए मरणोपरांत प्रदान किया जा रहा है। खास बात यह है कि इस साल यह सम्मान पाने वाला दलेर सिंह देशभर में एकमात्र जवान है। यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस के मौके पर की।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई अवार्ड विजेताओं की सूची में इस साल रियासत के 41 पुलिसकर्मियों को प्रतिष्ठित पुलिस मेडल के लिए चुना गया है। इनमें दलेर सिंह के अलावा 21 पुलिसकर्मियों को बहादुरी के लिए पुलिस मेडल, दो पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रेसीडेंट पुलिस मेडल और 17 पुलिसकर्मियों को सराहनीय कार्य के लिए पुलिस मेडल मिलेगा।
बहादुरी के लिए पुलिस मेडल पाने वालों में एसपी विधि कुमार विरदी, एएसपी हसीब उर रहमान, डीएसपी नूर उल हसन, फालोअर अमजद खान, सब इंस्पेक्टर वसीम अहमद, एएसपी मोहम्मद शफी मीर, डीएसपी राजकुमार, सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद खुर्शीद वानी, फालोअर ऋषि कुमार, सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोरिफथ हुसैन (मरणोपरांत), सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल शौकत अहमद, कांस्टेबल सैय्यद गोवहार, कांस्टेबल मुनीर अहमद, सब इंस्पेक्टर स्टैंजिन नरबू (मरणोपरांत), कांस्टेबल गुलाम हसन गुज्जर (मरणोपरांत), एएसपी युगल मन्हास, एएसपी विवेक गुप्ता, फालोअर सिकंदर हुसैन, डीएसपी अजहर बशीर, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इलियास और कांस्टेबल मोहम्मद अय्याज शामिल हैं। विशिष्ट सेवाओं के लिए दो पुलिस अफसरों को प्रेसीडेंट पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा। इनमें आईजी (हेडक्वार्टर) मोहम्मद सुलेमान सलारिया और एसएसपी (सीआईडी) जगदीश लाल शर्मा शामिल हैं। सराहनीय कार्यों के लिए 17 लोगों को पुलिस मेडल प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

इनमें डीआईजी (पुंछ/राजोरी रेंज) दानिश राणा, डीआईजी (डीकेआर रेंज बटोत) गरीब दास, डीआईजी (अनंतनाग) विजय कुमार, एसएसपी (सिक्योरिटी श्रीनगर) रफीक उल हसन, एसएसपी (टेक्निकल, हेडक्वार्टर) मंजूर अहमद शौरी, स्टेट विजिलेंस के ज्वाइंट डायरेक्टर (प्रोसिक्यूशन) मुख्तार अहमद शाह, डीएसपी (एसडीआरएफ) सुदर्शन कुमार बख्शी, डीएसपी (श्रीनगर) शूजा अहमद लट्टू, डीएसपी (फर्स्ट आईआरपी) जुगल किशोर शर्मा, डीएसपी (13वीं आईआरपी) रानो देवी, डीएसपी (एसएसजी) विक्रम सिंह, डीएसपी (हेडक्वार्टर लेह) अब्दुल खलीक, इंस्पेक्टर (रेलवे) मोहम्मद इकबाल खान, इंस्पेक्टर (सिक्योरिटी) अलताफ अहमद डार, सब इंस्पेक्टर (सेकेंड आईआरपी) गुलाम हसन भट, सब इंस्पेक्टर (पुलिस हेडक्वार्टर जम्मू) अब्दुल गनी कूचे और हेड कांस्टेबल (एसकेपीए उधमपुर) स्वर्ण सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें