एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

निर्धारित समय पर पूरे हों प्रोजेक्ट

Jammu Updated Thu, 31 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। शहरी विकास मंत्री नवांग रिग्जिन जोरा ने बुधवार को विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की तथा उन्होंने शहर में चल रहे प्रोजेक्टों को निर्धारित समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने आन लाइन सेवाओं को भी लोगों तक आसानी से पहुंचाने की हिदायतें दी है।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने विभाग के उच्चाधिकारियों से अलग-अलग प्रोजेक्टों तथा स्कीमों के बारे में जानकारी हासिल करने के साथ ही उन्हें प्रोजेक्टों में गुणवत्ता वाली सामग्री प्रयोग करने को कहा। करोड़ों रुपयों की लागत से तैयार किए जा रहे इन प्रोजेक्टों को समय पर पूरा करने की भी सख्त हिदायतें दी है। उनका कहना है कि लेटलतीफी के कारण जो कीमती प्रोजेक्ट की एक साल में पूरी होनी चाहिए वह अगले साल के लिए बढ़ जाती है। इसलिए प्रोजेक्टों को जल्द से जल्द तय समय पर पूरा करके लोगों को लाभ पहुंचाया जाए। मंत्री ने अर्बन इंटीग्रेडेट डेवलपमेंट स्माल मीडियम टाउन और इंटीग्रेटेड हाउसिंग शेल्टर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट सहित अन्य स्कीमों की जानकारी भी हासिल की है।
हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट विभाग के कमिश्नर सेक्रेटरी जीत लाल ने कहा कि यूआईडीएसएसएमटी के तहत राज्य के आठ शहरों में अलग-अलग स्कीमों के तहत प्रोजेक्ट चलाए जा रहे हैं। पहले फेज में कार्य को पूरा कर लिया गया है। प्रोजेक्ट में वाटर सप्लाई, सैनिटेशन, प्रोविजन आफ सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, रोड कनेक्टिविटी, शहरी इलाके में अर्बन ट्रांसपोर्ट एंड रि-डेवलपमेंट, शिफ्टिंग आफ इंडस्ट्री एरिया, कर्मिश्यल एरिया तथा ई-गवर्नेंस को लागू करना आदि शामिल है।
विज्ञापन

इसके अलावा नगर निगम के सैनिटेशन, स्ट्रीट लाइट, नालियों तथा गलियों का विकास तथा निर्माण, अतिक्रमण हटाना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र रिकार्ड को दुरुस्त रखना तथा म्यूनिसिपल काउंसिल तथा एमसीएस की कार्यप्रणाली को अपडेट करना है। इस मौके पर अर्बन लोकल बाडी के डायरेक्टर एफसी भगत सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें