एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फीस बढ़ाने पर बिफरे जेयू के छात्र

Jammu Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। अंडर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और शोध की फीस में इजाफे के विरोध में वीरवार को विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। बढ़ी फीस को वापस लेने की मांग पर प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी की। कैंपस में प्रदर्शन करने के बाद छात्रों ने बाहर सड़क पर धरना दिया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

मौक पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। फीस के इजाफे का विरोध करने के लिए वीरवार सुबह विद्यार्थियों ने कैंपस में जमा होना शुरू कर दिया। बाद में विद्यार्थियों ने कक्षाओं का बहिष्कार किया और प्रदर्शन में हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारी वीसी चैंबर के बाहर पहुंचे और वीसी तेरे राज में अंधेर ही अंधेर है, नहीं चलेगी तानाशाही नहीं चलेगी, बढ़ी फीस वापस लो वापस लो, स्टेट गर्वनमेंट हाय-हाय के नारे लगा रहे थे।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए नेशनल पैंथर्स स्टूडेंट यूनियन के विवि इकाई और संभागीय अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह का कहना था कि उनका संगठन पिछले दस दिनों से बढ़ी फीस का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन

इस मौके पर जम्मू यूनिवर्सिटी स्टूडेंट स्कालर फ्रंट के अनिल शर्मा, कपिल शास्त्री और नसीब अली ने भी अपने विचार रखे। बाद में विद्यार्थी जिसमें काफी संख्या में छात्राएं भी शामिल थीं, रैली की शक्ल में सड़क की तरफ आए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि विवि की ओर से जो फीस बढ़ाई गई है वह छात्रों की आर्थिक प्रताड़ना है।
उनका कहना था कि पहले से ही एक सोची-समझी साजिश के तहत प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल शिक्षा का निजीकरण किया गया। अब उच्च शिक्षा को इस पद्धति पर लाया जा रहा है ताकि जो लोग आर्थिक रूप से सशक्त हैं, वही शिक्षा हासिल कर सकें।
इस मौके पर जयदीप सिंह, सूरज देव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, साहिल बिलोरिया, अमीन खान, उस्मान गन्नई विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें