एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बस और वैन में टक्कर, आधा दर्जन घायल

Jammu Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जम्मू। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर झज्जर कोटली के करीब एक वीडियो कोच और वैन के बीच टक्कर होने से आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इन्हें तत्काल दोमेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार महिलाओं की हालत गंभीर होने पर जीएमसी रेफर किया गया।
और पढ़ें
विज्ञापन
विज्ञापन

इको वैन और बस में आमने-सामने टक्कर होने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इससे आधा दर्जन लोगों को किसी तरह बाहर निकाल दोमेल अस्पताल ले जाया गया। उधमपुर के मल्हार की रहने वाली स्वर्णा (पत्नी मदन लाल), राधा देवी (पत्नी बंसी लाल), उर्मिला देवी (पत्नी रोमेश कुमार) और शाम देवी (पत्नी लाली) की हालत गंभीर देख उन्हें जीएमसी ले जाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है। उधर, झज्जर कोटली पुलिस के अनुसार घटना के बाद ड्राइवर बस के साथ फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
तोप पुल में हुई एक अन्य दुर्घटना में दो लोग जख्मी हो गए। टाटा मोबाइल की चपेट में आने से जख्मी होने वाले सुनील (पुत्र ज्ञान चंद, मजालता) और सूरम चंद (पुत्र सतीश कुमार, सुभाष नगर) को तत्काल जीएमसी पहुंचाया गया। यहां उनकी हालत में सुधार है। पुलिस ने टाटा मोबाइल वाहन के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें